उज्जैन: स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज का 94वां प्राकट्य दिवस महोत्सव, CM मोहन यादव और कई दिग्गज हुए शामिल 🛕✨
उज्जैन के इंदौर रोड स्थित एक निजी होटल में भारत माता मंदिर (हरिद्वार) के संस्थापक ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज का 94वां प्राकट्य दिवस महोत्सव भव्यता के साथ मनाया गया। जूनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत सहित कई विशिष्ट साधु-संत और राजनेता शामिल हुए। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। CM डॉ. यादव ने महाराज श्री को सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति का तेजस्वी प्रवक्ता बताते हुए उनके आध्यात्मिक व राष्ट्र-सेवा के योगदान को नमन किया। समारोह में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल और राम जन्मभूमि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गो�