उज्जैन: दीपोत्सव के बाद रातभर चला स्वच्छता अभियान, 400 सफाई मित्रों ने क्षिप्रा घाटों को फिर चमकाया 🧹🪔
सेवा संकल्प अभियान के तहत क्षिप्रा घाटों और कार्तिक मेला प्रांगण में हुए भव्य दीपोत्सव के सफल आयोजन के बाद नगर निगम के सफाई मित्रों ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। लाखों दीपों के प्रज्वलन के बाद, निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर 400 से अधिक सफाई मित्रों ने रातभर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। सभी 7 सेक्टरों से दीपों को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए हटाया गया और तेल की फिसलन से श्रद्धालुओं को बचाने के लिए घाटों पर चूने का छिड़काव किया गया। सफाई मित्रों की इस मेहनत से शुक्रवार सुबह घाट पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को एक बार फिर स्वच्छ और व्यवस्थित घाट मिले।
#UjjainNews #SwachhBharat #Deepotsav #KshipraRiver #siti24ujjain