हरिद्वार: कनखल थाना पुलिस ने गैर जमानती वारंट के आधार पर अजीतपुर से एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
कनखल पुलिस ने आखिरकार गुरुवार दोपहर 3 बजे लंबे समय से फरार राजू टाइगर को अजीतपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वारंटी राजू टाइगर के घर पर दबिश के दौरान आरोपी राजू टाइगर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। लंबे समय से फरार राजू टाइगर के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंटी जारी किया था।