हरिद्वार: बहादराबाद पुलिस ने नलकूप खंड कार्यालय में हुई चोरी का किया खुलासा, नहर पटरी से दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया
बहादराबाद पुलिस ने नलकूप खंड कार्यालय में हुई चोरी की वारदात का खुलासा किया और गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे नहर पटरी से चोरी की वारदात कौन जाम देने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के नाम विकास और पुष्पेंद्र हैं जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के निवासी हैं आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया तार और ₹10000 की नगदी बरामद हुई है।