हरिद्वार: हरकीपौड़ी पुलिस चौकी की टीम ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ पुलिस एक्ट में काटे चालान
गुरुवार शाम हरकीपौड़ी पुलिस चौकी इंचार्ज संजीव चौहान के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। तमाम घाटों और रास्तों पर अतिक्रमण कर आने जाने का रास्ता बंद करने वाले 11 के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि अगर दोबारा उन्होंने अतिक्रमण किया तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।