हरिद्वार: लंबे समय बाद ज्वालापुर कोतवाली में हुई वाहनों की नीलामी, कबाड़ में खड़े वाहनों की बिक्री ₹4 लाख में हुई
कोर्ट के आदेश पर ज्वालापुर कोतवाली परिसर में गुरुवार को वाहनों की नीलामी की गई। कोतवाली परिसर में खड़े वाहनों की बोली 1 लाख 16 हजार रुपए लगाई गई, जबकि सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले व्यापारी को वाहनों को बेचा गया। 4 लाख में खड़े वाहनों की बिक्री हुई। एक कार, एक ई रिक्शा और 21 दो पहिया वाहन इस दौरान नीलाम हुए।