हरिद्वार: धनपुरा पहुंची ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने राज्य सरकार पर बाहरी राज्यों के खनन माफियाओं को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया
ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत गुरुवार शाम 5 बजे धनपुरा पहुंची। यहां पहुंचकर उन्होंने शमशान घाट और कब्रिस्तान की चारदीवारी बनाने के लिए ग्रामीणों से वार्ता की। पत्रकारों से बात करते हुए विधायक ने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र में बाहर के खनन माफिया को बढ़ावा दे रही है और स्थानीय खनन व्यवसाई शोषण का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने पूर्व भाजपा विधायक पर भी हमला बोला।