हरिद्वार: हरकीपौड़ी पर पुल से गंगा में कूदने पर युवक का सिर फूटा, लोगों ने कराया जिला अस्पताल में भर्ती
गुरुवार दोपहर तकरीबन 1 बजे हरकीपौड़ी पर मालवीय घाट स्थित पुल से गंगा में छलांग लगाना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक ने जैसे ही पुल से गंगा में छलांग लगाई। उसका सिर एक पत्थर से टकराया, जिससे युवक का सिर फूट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को गंगा से बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।