दारू: दारू और टाटीझरिया के गांवों में बिखरी सांस्कृतिक छटा, गुरुओं का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
दारू और टाटीझरिया के गांवों में बिखरी सांस्कृतिक छटा, गुरुओं का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन। दारू और टाटीझरिया प्रखंडों के गांवों और कस्बों में शनिवार को शिक्षक दिवस का पर्व अभूतपूर्व उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। क्षेत्र के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों में सुबह से ही छात्र-छात्राओं का तांता लगा रहा।