कोरांव: पिपराव में साढ़ू के साथ निमंत्रण आए युवक का चौथे दिन लपरी नदी में मिला शव, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र के पिपराव गांव में निमंत्रण के लिए निकले चंद्रशेखर सिंह का शव शनिवार शाम करीब 5 बजे लपरी नदी में मिला। वह बुधवार, 4 नवंबर को घर से निकले थे। शव मिलने के चौथे दिन उनकी पहचान हुई।चंद्रशेखर की पत्नी कविता सिंह की तहरीर पर पुलिस ने उनके साढ़ू श्रीकांत को शुक्रवार को हिरासत में लिया था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।