सोरांव: मऊआइमा इलाके में नाबालिक बेटी की फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल करने का आरोप, की गई शिकायत
मऊआइमा में सोशल मीडिया पर नाबालिग बेटी की फोटो और वीडियो कथित रूप से वायरल किए जाने तथा परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। बेटी की इज्जत और भविष्य को लेकर चिंतित मां की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है।