बाँदा :-अवैध कच्ची देशी शराब बनाने वाले अभियुक्तों को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से 12 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब बरामद एवं मौके से लगभग 60 किलोग्राम लहन को किया गया नष्ट ।*
*विवरण–* पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में अवैध शराब के बिक्री व निष्कर्षण आदि के विरुद्ध कार्यवाही व रक्षाबंधन त्यौहार के दृष्टिगत सघन चेकिंग अभियान के क्रम में आज दिनांक 28.08.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अवैध कच्ची देशी शराब का निष्कर्षण करने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया । गौरतलब हो कि थाना कोतवाली नगर पुलिस को गश्त व चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि छाबनी डेरा मजरा कनवारा में रामबलि के घर में अवैध कच्ची देशी शराब का निर्माण किया जा रहा है । सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर अवैध देशी कच्ची शराब का निष्कर्षण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । मौके से 12 लीटर अवैध निर्मित कच्ची देशी शराब, शराब बनाने के उपकरण सहित 60 किलोग्राम लहन बरामद हुए । बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया ।
*बरामदगी-*
▪️12 लीटर कच्ची देशी शराब
▪️अवैध कच्ची शराब बनाने के उपकरण- 01 टीन,01 कनस्तर, पतीला, कुप्पी,प्लास्टिक की पाइप, कीप व डिब्बे आदि ।
▪️लगभग 60 किलोग्राम लहन
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. रामबली पुत्र बद्री निवासी ग्राम छाबनी डेरा मजरा कनवारा थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
2. रामभवन पुत्र रामशरण निवासी ग्राम छाबनी डेरा मजरा कनवारा थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
3. रामजियावन पुत्र रामाधार निवासी ग्राम छाबनी डेरा मजरा कनवारा थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
*पंजीकृत अभियोग-*
▪️मु0अ0सं0 428/26 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. उ0नि0 दीपक सैनी थाना कोतवाली नगर
2. हे0कां0 राघवेन्द्र सिंह
3. कां0 जितेंद्र सिंह
4. कां0 ऋषभ सोनी
Atarra, Banda | Aug 28, 2026