ईद मिलाद-उन-नबी के जश्न में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, समाजसेवी दिलीप सिंह गौर 'लाल' का सम्मान
*बांदा।* ईद मिलाद-उन-नबी के मुबारक मौके पर आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनाने वाली तमाम कमेटियों और वालंटियर्स का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया गया। बारिश के बावजूद मंच पर जिस अनुशासन और खिदमत के साथ कार्यक्रम संपन्न हुए, वह काबिले तारीफ रहा।
इसी मौके पर आयोजित एक सम्मान समारोह में प्रसिद्ध समाजसेवी *दिलीप सिंह गौर (लाल)* को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। फूलों से सजे मंच पर आयोजकों ने उन्हें हरे रंग का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान मंच पर मौजूद सभी ने आपसी भाईचारे का पैगाम दिया।
समाजसेवा के क्षेत्र में दिलीप सिंह गौर 'लाल' ने एक अलग पहचान बनाई है। हर जाति और हर धर्म के लोगों में उनका बराबर प्रेम और सम्मान है। हिंदू-मुस्लिम एकता को लेकर उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा चर्चा में रहते हैं। ईद के इस पावन अवसर पर भी उन्होंने सभी समुदायों को एक साथ जोड़ने का काम किया।
कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि लाल भाई जैसे समाजसेवी ही बांदा की गंगा-जमुनी तहजीब को जिंदा रखे हुए हैं। बारिश के बीच भी उनका उत्साह और सेवा भाव कम नहीं हुआ।
Atarra, Banda | Aug 27, 2026