Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Sdm
Uttarakhand
ilyasexpose123
*Labbaik Ya Rasool Allah* *Eid e Milad un Nabi - Apna Banda* *I Love Mohammad*
Atarra, Banda
| Aug 26, 2026
MORE NEWS
27-08-2026बाँदा जनपद की #विशेष खबरे **अमर भारती** एक उम्मीद "सटीक नज़र सही खबर" **जनपद की छोटी बड़ी खबर के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक और शेयर करें** **ब्यूरो** मोहम्मद इलियास **खबरों के लिए संपर्क करें** **Media Centre Station Road Banda** Mo-9455293039 9889697891
Atarra, Banda | Aug 26, 2026
बाँदा :-अवैध शराब की बिक्री करने वाले अभियुक्त को थाना मटौंध पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से 135 क्वार्टर देशी शराब बरामद ।* *विवरण* - पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शराब की बिक्री व निष्कर्षण करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मटौंध पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना मटौंध पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर खैराडा ग्राम के सामने अर्थ निर्मित पुल के पास एक अभियुक्त को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 135 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई है । *बरामदगी-* ▪ 135 क्वार्टर अवैध देशी शराब । *गिरफ्तार अभियुक्त* - 1. सुशील पुत्र राजकुमार निवासी ज्योति नगर तिन्दवारी रोड थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा । *पंजीकृत अभियोग-* ▪️मु0अ0सं0 157/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना मटौंध जनपद बांदा । *गिरफ्तारी करने वाली टीम-* 1. उ0नि0 मणिशंकर मिश्र थाना मटौंध 2. कां0 पुष्पेन्द्र कुमार
Atarra, Banda | Aug 26, 2026
बबेरू, ग्राम तरायां में दीवाल गिरने से बड़ा हादसा* बाँदा :-दिनांक 25/26.08.2026 की रात्रि थाना बबेरू क्षेत्र ग्राम तरायां में दीवाल गिरने से घर में सो रहे लोग मलबे में फंसे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला। हादसे में 2 की दुःखद मृत्यु, 2 घायल, अस्पताल में उपचार जारी। मौके पर स्थिति नियंत्रण में। पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही जारी।
Atarra, Banda | Aug 26, 2026
मूसलाधार बारिश बनी काल - गहरे नाले में डूबने से 3 की मौत मरका थाना क्षेत्र के गुजेनी गांव में बड़ा हादसा *बांदा।जनपद में भारी बरसात ने कहर बरपाया है। मरका थाना क्षेत्र के *गुजेनी गांव* में देर रात बड़ा हादसा हो गया। भीषण मूसलाधार बरसात के कारण गांव के पास गहरे नाले में अचानक बाढ़ आ गई। नाले को पार करते समय *दो महिला व एक लड़का* गहरे पानी में बह गए और डूब गए। सूचना पर ग्रामीणों ने रात में ही रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों के शवों को नाले से बरामद किया। घटना की सूचना मिलते ही *बबेरू विधानसभा के विधायक विशंभर यादव* घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं मरका थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई / पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर रही है। तीन लोगों की एक साथ मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
Atarra, Banda | Aug 25, 2026
बाँदा :-थाना नरैनी पुलिस टीम द्वारा अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का किया गया भंडाफोड़ । भारी मात्रा में निर्मित व अर्धनिर्मित तमंचे, कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण किए गए बरामद । 02 अभियुक्तों को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार ।* *➡️अभियुक्त घर में करते थे अवैध शस्त्रों का निर्माण । निर्मित अवैध शस्त्रों की 07 से 08 हजार रुपये प्रति तमंचा बांदा व उसके आस-पास के जनपदों में करते थे बिक्री ।* *विवरण-* पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अवैध शस्त्रों के निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नरैनी श्री प्रवीण कुमार के नेतृत्व में थाना नरैनी पुलिस टीम द्वारा अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में निर्मित एवं अर्धनिर्मित अवैध तमंचे, कारतूस तथा शस्त्र निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए हैं । गौरतलब है कि दिनांक 24/25.08.2026 की देर शाम थाना नरैनी पुलिस टीम अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण तथा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थी । इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मोतियारी के बाहर कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने घर के अंदर अवैध शस्त्रों का निर्माण किया जा रहा है । सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी एवं छापेमारी की गई, जहां 02 अभियुक्तों को अवैध शस्त्रों का निर्माण करते हुए मौके से गिरफ्तार कर लिया गया । तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में निर्मित एवं अर्धनिर्मित तमंचे, कारतूस तथा अवैध शस्त्र बनाने में प्रयुक्त विभिन्न उपकरण बरामद हुए । पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे अपने घर में अवैध तमंचों का निर्माण करते थे तथा निर्मित अवैध शस्त्रों को 07 से 08 हजार रुपये प्रति तमंचा बांदा एवं आसपास के जनपदों में बिक्री/सप्लाई करते थे । पुलिस द्वारा अभियुक्तों से पूछताछ कर अवैध शस्त्र निर्माण एवं बिक्री के इस नेटवर्क में इनके साथ काम करने वाले, सहयोग करने वाले तथा अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है । इस संबंध में प्राप्त तथ्यों के आधार पर अन्य संलिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध भी आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी । बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नरैनी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई तथा गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है । *बांदा पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों के निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।* *बरामदगी-* ▪️06 अवैध तमंचा (चालू हालत) ▪️01 अवैध तमंचा (चालू हालत में नहीं) ▪️02 अवैध तमंचा (अर्धनिर्मित) ▪️02 जिंदा कारतूस ▪️धौंकनी,ग्लैण्डर, ड्रिल, शिकंजा, नोहाई, हथौड़ी, सुम्मी, छेनी, ब्लेड तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1. देवीदीन पुत्र लुक्खू निवासी ग्राम रामनई थाना अजयगढ़ जनपद पन्ना (म0प्र0) । 2. रामस्वरूप उर्फ मुल्ला पुत्र मैकू निवासी ग्राम मोतियारी थाना नरैनी जनपद बांदा । *पंजीकृत अभियोग -* ▪️मु0अ0सं0 232/26 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना नरैनी जनपद बांदा । *अभियुक्त देवीदीन उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0सं0 165/10 धारा 307 भादवि0 थाना नरैनी जनपद बांदा । 2. मु0अ0सं0 166/10 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नरैनी जनपद बांदा । 3. मु0अ0सं0 252/11 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट जनपद बांदा । 4. मु0अ0सं0 232/26 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना नरैनी जनपद बांदा । *अभियुक्त रामस्वरूप उर्फ मुल्ला उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0सं0 50/07 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नरैनी जनपद बांदा । 2. मु0अ0सं0 232/26 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना नरैनी जनपद बांदा । *गिरफ्तार करने वाली टीम-* 1. प्रभारी निरीक्षक थाना नरैनी भास्कर मिश्रा 2. उ0नि0 मु0 ऐश खाँ 3. उ0नि0 विनोद सिंह 4. हे0कां0 नरेश कुमार 5. कां0 अंकित सिंह 6. कां0 आशु सिंह 7. कां0 अजय यादव 8. कां0 अनूप मिश्रा 9. कां0 सुनील कुमार
Atarra, Banda | Aug 25, 2026
बाँदा :-थाना बबेरू क्षेत्र ग्राम फुफुंदी में गोली मारने की घटना में शामिल 04 अभियुक्तों को थाना बबेरू पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार । घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा बरामद ।* *विवरण* - पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बबेरू क्षेत्र ग्राम फुफुंदी में गोली मारने की घटना में शामिल 04 अभियुक्तों को थाना बबेरू पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब है कि दिनांक 24.08.2026 को थाना बबेरू क्षेत्र ग्राम फुफुंदी के रहने सन्तू द्वारा थाना बबेरू पर सूचना दी कि उसके भाई और भतीजों द्वारा उसके लड़के को पारिवारिक कारणों के चलते गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया । सूचना पर स्थानीय पुलिस एवं उच्चाधिकारियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घायल को इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज बांदा भेजा गया जहां से डॉक्टरों द्वारा उक्त व्यक्ति को कानपुर रेफर कर दिया गया है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना में शामिल 04 नामजद अभियुक्तों को आज दिनांक 25.08.2026 को कस्बा बबेरु ओरण रोड से गिरफ्तार कर लिया गया है । अभियुक्तों के कब्जे से घटना में शामिल तमंचा , 04 जिंदा कारतूस व बरछी बरामद हुई है । *बरामदगी-* ▪️01 तमंचा 12 बोर (घटना में प्रयुक्त) ▪️04 जिंदा कारतूस 12 बोर ▪️01 बरछी लोहे की *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1. रामू उर्फ राममूरत पुत्र रमेश निवासी ग्राम फुफुंदी थाना बबेरु जनपद बांदा । 2. सीमू उर्फ शिवमूरत पुत्र रमेश निवासी ग्राम ग्राम फुफुंदी थाना बबेरु जनपद बांदा । 3. चुक्कु उर्फ देवमूरत पुत्र रमेश निवासी ग्राम फुफुंदी थाना बबेरु जनपद बांदा । 4. रमेश पुत्र चुन्नीलाल निवासी ग्राम फुफुंदी थाना बबेरु जनपद बांदा । *पंजीकृत अभियोग-* ▪️मु0अ0सं0 301/26 धारा 352/115(2)/109 बीएनएस थाना बबेरु जनपद बांदा । *गिरफ्तारी करने वाली टीम-* 1. प्रभारी निरीक्षक बबेरु श्री संजय कुमार द्विवेदी 2. निरीक्षक रामदास यादव 3. उ0नि0 महेन्द्र कुमार मिश्रा 4. हे0कां0 रजनीश कुमार 5. कां0 स्पेन्द्र पाल 6. कां0 सुशील श्रीवास्तव 7. कां0 प्रिंस यादव 8. कां0 निर्मल कुमार 9. कां0 रवि कुमार
Atarra, Banda | Aug 25, 2026
बाँदा :-पुलिस कर्मियों के व्यवहार एवं संवाद कौशल को सशक्त बनाने के लिए परिक्षेत्र स्तरीय “Behavioral, Communication & Soft Skills” कार्यशाला का आयोजन । कार्यशाला में पुलिस कर्मियों को प्रभावी संवाद, सकारात्मक व्यवहार एवं जनसामान्य के साथ बेहतर समन्वय के दिए गए प्रशिक्षण ।* *विवरण* - पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 लखनऊ महोदय के निर्देशों के क्रम में, पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूट धाम परिक्षेत्र, बांदा राजेश एस. के मार्गदर्शन में पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय, उ0प्र0 लखनऊ के पुलिस उपमहानिरीक्षक देव रंजन वर्मा द्वारा चित्रकूट धाम परिक्षेत्र के जनपद बांदा, हमीरपुर, महोबा एवं चित्रकूट के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा के सम्प्रेक्षा गृह में परिक्षेत्र स्तरीय “Behavioral, Communication & Soft Skills” कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला में चारों जनपदों के 500 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग करते हुए प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। कार्यशाला के माध्यम से पुलिस कर्मियों को आधुनिक एवं संवेदनशील पुलिसिंग के अनुरूप अपने व्यवहार, संवाद शैली एवं कार्यकुशलता को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया । प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन, सेवाभाव, सकारात्मक सोच, प्रभावी संवाद कौशल, Cultural Sensitivity, Social Skills, आमजन एवं श्रद्धालुओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार, Trust Building & Rapport, Collaboration & Problem Solving, Compassion for Self, Stress Management एवं Emotional Well-being जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया गया । साथ ही पुलिस कर्मियों को सभ्यता एवं संस्कृति के मूल्यों, मानवीय संवेदनशीलता, धैर्य, विनम्रता, टीम भावना तथा जनसामान्य के साथ बेहतर समन्वय के महत्व से अवगत कराया गया । प्रशिक्षण के माध्यम से पुलिस कर्मियों को यह संदेश दिया गया कि प्रभावी पुलिसिंग केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है , बल्कि बेहतर व्यवहार, सकारात्मक विचार, संवेदनशील दृष्टिकोण एवं सेवाभाव के माध्यम से जनता का विश्वास अर्जित करना भी पुलिसिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा है । कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों के Behavioral एवं Communication Skills को विकसित करना, तनावपूर्ण परिस्थितियों में संतुलित एवं सकारात्मक व्यवहार की क्षमता बढ़ाना तथा पुलिस एवं आमजन के मध्य विश्वास एवं बेहतर संवाद को मजबूत करना रहा । इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन संवेदनशीलता, अनुशासन, ईमानदारी, सेवाभाव एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ करने हेतु प्रेरित किया गया । *“बेहतर व्यवहार • बेहतर विचार • बेहतर संवाद • बेहतर पुलिसिंग”।*
Atarra, Banda | Aug 25, 2026
25-08-2026बाँदा जनपद की #विशेष खबरे **अमर भारती** एक उम्मीद "सटीक नज़र सही खबर" **जनपद की छोटी बड़ी खबर के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक और शेयर करें** **ब्यूरो** मोहम्मद इलियास **खबरों के लिए संपर्क करें** **Media Centre Station Road Banda** Mo-9455293039 9889697891
Atarra, Banda | Aug 25, 2026