बाँदा :-अवैध शराब की बिक्री करने वाले अभियुक्त को थाना मटौंध पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से 135 क्वार्टर देशी शराब बरामद ।*
*विवरण* - पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शराब की बिक्री व निष्कर्षण करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मटौंध पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना मटौंध पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर खैराडा ग्राम के सामने अर्थ निर्मित पुल के पास एक अभियुक्त को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 135 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई है ।
*बरामदगी-*
▪ 135 क्वार्टर अवैध देशी शराब ।
*गिरफ्तार अभियुक्त* -
1. सुशील पुत्र राजकुमार निवासी ज्योति नगर तिन्दवारी रोड थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
*पंजीकृत अभियोग-*
▪️मु0अ0सं0 157/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना मटौंध जनपद बांदा ।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. उ0नि0 मणिशंकर मिश्र थाना मटौंध
2. कां0 पुष्पेन्द्र कुमार
Atarra, Banda | Aug 26, 2026