मूसलाधार बारिश बनी काल - गहरे नाले में डूबने से 3 की मौत
मरका थाना क्षेत्र के गुजेनी गांव में बड़ा हादसा
*बांदा।जनपद में भारी बरसात ने कहर बरपाया है। मरका थाना क्षेत्र के *गुजेनी गांव* में देर रात बड़ा हादसा हो गया।
भीषण मूसलाधार बरसात के कारण गांव के पास गहरे नाले में अचानक बाढ़ आ गई। नाले को पार करते समय *दो महिला व एक लड़का* गहरे पानी में बह गए और डूब गए।
सूचना पर ग्रामीणों ने रात में ही रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों के शवों को नाले से बरामद किया।
घटना की सूचना मिलते ही *बबेरू विधानसभा के विधायक विशंभर यादव* घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं मरका थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई / पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर रही है।
तीन लोगों की एक साथ मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
Atarra, Banda | Aug 25, 2026