सिरसागंज: कौरारा रोड से पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान जुआ खेलते हुए 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया
सिरसागंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिरसागंज पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान कौरारा रोड स्थित मरघटी के पास बने प्रतीक्षालय में दबिश दी। यहां सात व्यक्ति कथित तौर पर जुआ खेलते हुए पकड़े गए।