खाकी का एक और रंग: बच्चों के सपनों में भरी नई उड़ान
मऊ के रातापानी शासकीय विद्यालय में आबकारी विभाग ने भेंट की खेल, शैक्षणिक और उपयोगी सामग्री
इंदौर। मऊ के रातापानी स्थित शासकीय विद्यालय में आबकारी विभाग की पहल ने बच्चों के चेहरों पर खुशी और उम्मीद की चमक बिखेर दी। उप निरीक्षक मीरा सिंह की पहल पर एडीईओ जहांगीर खान और उप निरीक्षक कृतिका द्विवेदी के सहयोग से स्कूली बच्चों को खेल सामग्री, वॉटरफॉल बर्तन और शैक्षणिक सामग्री भेंट की गई। सामग्री पाकर बच्चों की खिलखिलाती मुस्कान और उत्साह ने माहौल को भावुक बना दिया। इस दौरान बच्चों को शिक्षा, खेल और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का मार्गदर्शन भी दिया गया। पहल का संदेश साफ रहा—बच्चों के सपनों को सहारा देना भी समाज और विभाग की जिम्मेदारी है।#इंदौर #रातापानी #आबकारीविभाग #मीरा_सिंह #जहांगीर_खान कृतिका_द्विवेदी बालशिक्षा सामाजिक_जिम्मेदारी बच्चों_की_मुस्कान