अनाथ बनकर जीता भरोसा, फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल कर हड़पे गहने
तीज पर खुला राज, आरोपी गिरफ्तार; निशानदेही पर ज्वेलरी बरामद
सतना। खुद को अनाथ और बेसहारा बताकर 25 वर्षीय युवती से नजदीकी बढ़ाने वाले रीवा के खुटेही निवासी रवि कुमार पांडेय (32) ने कथित तौर पर 1 मार्च को उसके आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बना लिए और वायरल करने की धमकी देकर घर में रखे गहनों की जानकारी हासिल कर उन्हें लेकर गायब हो गया। 14 सितंबर को तीज पर मां और बहन ने बक्सा खोला तो गहने गायब मिले, जिसके बाद युवती ने परिजनों को पूरी बात बताई। शिकायत पर कोलगवां पुलिस ने बीएनएस की धाराओं 308(2), 316(2), 318(4) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और रविवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर गहने बरामद कर लिए। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।#सतना #कोलगवांपुलिस #ब्लैकमेलिंग #ज्वेलरीकांड #अपराध CrimeNews PoliceAction