मतदान खत्म होते ही बाड़ेबंदी में पहुंचे भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी, बसों से जिले से बाहर रवाना
डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव में मतदान खत्म होते ही भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी। कांग्रेस के 38 और भाजपा के 40 प्रत्याशियों को बसों के जरिए जिले से बाहर रवाना किया गया। कांग्रेस प्रत्याशियों को उदयपुर के एक रिसॉर्ट, जबकि भाजपा प्रत्याशियों को माउंट आबू के पास किसी रिसॉर्ट में ठहराए जाने की सूचना है। दोनों पार्टियों ने मतदान से पहले ही प्रत्याशियों को बैग पैक रखने के निर्देश दे दिए थे। मतदान खत्म होने और ईवीएम रवाना होने के बाद प्रत्याशी पार्टी कार्यालयों पर पहुंचे, जहां से उन्हें बसों में बैठाकर रवाना किया गया। नगर परिषद चुनाव की मतगणना 14 सितंबर को होगी, जबकि सभापति का चुनाव 21 और उपसभापति का चुनाव 22 सितंबर को होगा।
#Dungarpur #DungarpurElection2026 #NagarParishadElection #RajasthanElection