मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना अंतर्गत 11 आदिवासी हितग्राहियों को मिला लाभ
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में पशुपालन विभाग द्वारा 11 आदिवासी हितग्राहियों को मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना अंतर्गत लाभान्वित किया गया है। योजना के तहत सभी हितग्राहियों को एक-एक भैस का प्रदाय किया गया।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना अंतर्गत जनजातीय वर्ग के हितग्राहियों को 90 प्रतिशत अनुदान राशि पर पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन के लिए दो भैस का प्रदाय एक यूनिट के तहत किया जाता है। इस योजना में सभी 11 आदिवासी हितग्राहियों को मार्च 2026 में एक-एक भैस प्रदाय की गई थी, योजना के प्रावधानों के अनुसार द्वितीय भैस का प्रदाय आज किया गया
कार्यक्रम के दौरान पशु चिकित्सक डॉ धर्मेन्द्र व्यास, अजापुरा के सरपंच श्रीमती रामश्री आदिवासी, गौशाला संचालक श्री शंकरलाल बंजारा, गौसेवक श्री कपिल शर्मा एवं श्री महावीर नागर, श्री जगदीश बंजारा आदि मौजूद रहें।
डॉ व्यास ने बताया कि योजना के क्रियान्वयन के लिए विकासखण्ड स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें उनके अलावा डॉ सचिन उपाध्याय श्योपुर तथा पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री एचआर शाक्य एवं श्री नरेेन्द्र सिसौदिया शामिल रहें।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
13 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Oct 13, 2026