चार किराना दुकानों से लिये खाद्य पदार्थो के सैम्पल
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में तथा सीएमएचओ डॉ दिलीप सिकरवार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आमजन को मानक खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सतत् रूप से खाद्य पदार्थो की जांच एवं सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री धमेन्द्र जैन ने बताया कि मैन बाजार बडौदा स्थित दीपक किराना स्टोर से जैन फ्रेश कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल 500 एमएल पैक, गिर्राज किराना स्टोर से मंगलदीप बटर मार्गग्रीन फेट, काऊ गोल्ड किचिन स्पेशल फैट, कार्तिक गणेश किराना स्टोर से संजीवनी मस्टर्ड ऑयल तथा धीरज किराना स्टोर से मंगल ब्रांड बेंसन, सदाबहार मस्टर्ड ऑयल, सोनाली रिफ्रेश सोयाबीन ऑयल, साबाश लाल मिर्च पावडर 500 ग्राम पैक के सैम्पल लिये गये है, सभी सैम्पलों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है, जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
3 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Oct 14, 2026