मानपुर में रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान 10 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ।
आशा कार्यकर्ता श्रीमती अमृता बैरवा द्वारा शिविर का शुभारंभ किया गया, इस दौरान खंड स्तरीय नोडल अधिकारी डॉ. राघवेन्द्र भदोरिया, मेडिकल कालेज के मेडिसिन रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश माहौर सहित मेडिकल ऑफिसर, बीईई आदि उपस्थित थे।
शिविर में 67 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 11 महिलाओं की स्त्री रोग जांच, 16 की बीपी और शुगर जांच तथा अन्य सामान्य रोगों से संबंधित 40 मरीजों को परामर्श और उपचार दिया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
4 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Oct 14, 2026