आज 22 सितंबर 2026 को सायं 4 बजे Urja Auditorium, Patna से माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के कर कमलों द्वारा PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के तहत 25,000 लाभार्थियों को अतिरिक्त राज्य वित्तीय सहायता राशि का डीबीटी के माध्यम ट्रांसफर किया गया। इससे पहले माननीय मुख्यमंत्री द्वारा 'Solar Rath Abhiyan' को हरी झंडी दिखा के रवाना किया गया। यह अभियान लोगों तक Rooftop Solar योजना के लाभ, Subsidy एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी पहुंचाकर सौर ऊर्जा अपनाने के लिए जागरूकता बढ़ाने का काम करेगा। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा बताया गया कि अब राज्य सरकार द्वारा 2 kW तक के सिस्टम पर ₹10,000/KW के दर से 20,000 तक की अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी। केंद्र एवं राज्य द्वारा मिलाकर 3 kW के सिस्टम पर कुल ₹98,000 तक का लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम मे माननीय उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी एवं श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव भी उपस्थिति रहे तथा ऊर्जा मंत्री श्री शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री द्वारा कुछ उपभोक्ताओं से भी संवाद किया गया जिसमें नालंदा के आशा नगर की निवासी श्रीमती आशा देवी भी शामिल रही। कार्यक्रम में नालंदा NIC केंद्र से जिलाधिकारी, नालंदा उप विकास आयुक्त, नालंदा, विद्युत अधीक्षक अभियंता, नालंदा सहित विद्युत विभाग के वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। NIC केंद्र में अन्य लाभार्थी गण भी उपस्थित रहे।
#PMNarendraModi
#SamratChoudhary
#CMSamrat
#CMOBihar
#PMSuryaGhar
#EnergyDepartmentBihar
Narendra Modi
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Energy Department, Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Sep 22, 2026