प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
जिला जन सम्पर्क कार्यालय नालन्दा।
..................................................
राजगीर में राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल हॉकी विद्यालय खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन, तीनों आयु वर्गों में विजेता टीमों ने लहराया परचम
खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, नालंदा के संयुक्त तत्वावधान में राज्य खेल परिसर, राजगीर में आयोजित राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) हॉकी अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का 21 नवंबर 2026 को भव्य समापन हुआ। 19 से 21 नवंबर तक आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न प्रमंडलों एवं एकलव्य बिहार के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन तीनों आयु वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, बेहतरीन तालमेल एवं खेल भावना का परिचय दिया। फाइनल मुकाबलों के बाद विभिन्न आयु वर्गों में विजेता, उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों की घोषणा की गई।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—अंडर-14 आयु वर्ग
- विजेता – तिरहुत प्रमंडल
- उपविजेता – पटना प्रमंडल
- तृतीय स्थान – मुंगेर प्रमंडल
अंडर-17 आयु वर्ग
- विजेता – पटना प्रमंडल
- उपविजेता – सारण प्रमंडल
- तृतीय स्थान – कोसी प्रमंडल
अंडर-19 आयु वर्ग
- विजेता – एकलव्य बिहार
- उपविजेता – पटना प्रमंडल
- तृतीय स्थान – कोसी प्रमंडल
समापन समारोह के अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी रवि रंजन एवं रेंसी राकेश राज ने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया । इस अवसर पर खिलाड़ियों एवं आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों के बीच उत्साह का माहौल रहा। विजेता एवं उपविजेता टीमों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई तथा खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, तकनीक, अनुशासन एवं टीम भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यालय स्तर पर हॉकी खेल को बढ़ावा देने तथा राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने का उद्देश्य सफलतापूर्वक पूरा हुआ।
इस अवसर पर जिला खेल कार्यालय के लिपिक श्री मुन्ना कुमार एवं श्री सौरभ कुमार सहित शारीरिक शिक्षक बिपिन कुमार, सूरज कुमार, नवीन कुमार, विभा कुमारी, पूनम कुमारी, कविता किरण, प्रीति कुमारी, ममता कुमारी, सरिता कुमारी, विक्की कुमार, शशिकांत आर्य, मृत्युंजय कुमार, अशोक कुमार, एवं गोलू कुमार सहित अन्य शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे।
वहीं, प्रतियोगिता के सफल, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित संचालन में तकनीकी पदाधिकारी गौतम कुमार, प्रीति सिंह एवं राजा सिंह राणा सहित अन्य तकनीकी पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बिहार सरकार, खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण का निरंतर प्रयास है कि राज्य के युवा खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं एवं प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराया जाए, जिससे वे भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर बिहार का नाम रोशन कर सकें।
तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। आयोजन समिति ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, तकनीकी अधिकारियों, शारीरिक शिक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar State Sports Authority - BSSA
rajgir sports complex
Nalanda, Bihar | Nov 21, 2026