बच्चे की मौत के बाद खूनी विवाद! अमरपुर गांव में एक ही परिवार पर तीन दिनों तक हमला, तीन लोग गंभीर घायल
गयाजी शहर के चंदौती थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में एक ही परिवार के लोगों पर लगातार तीन दिनों तक हमला किए जाने का मामला सामने आया है। तीनों घायलों का मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गंभीर हालत में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रही है। पीड़ित परिवार ने मीडिया को बताया कि 9, 10 और 11 नवंबर को उनके साथ मारपीट की गई। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। इनमें एक घायल की स्थिति नाजुक बताई जा रही है, जिसका सिर फट गया है। पीड़ित परिवार ने बताया कि गांव के राजेश यादव के बेटे की करीब आठ-दस महीने पहले पीलिया से मौत हो गई थी। इसके बाद आरोप लगाया गया कि परिवार के लोगों ने ओझा-गुनी कर बच्चे की जान ले ली। पीड़ितों का कहना है कि बच्चे की मौत बीमारी से हुई थी, लेकिन इसी बात को लेकर उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोप है कि गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी दी गई और मारपीट की गई।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावर तलवार, गड़ासा, भाला, लोहे की रॉड और पिस्तौल लेकर पहुंचे थे। इस दौरान एक व्यक्ति का पैर तलवार से काट दिया गया, जबकि लोहे की रॉड से हमला कर उसका हाथ तोड़ दिया गया। महिलाओं के साथ भी मारपीट और अभद्रता करने की कोशिश की गई। लगातार तीन दिनों तक हुई इस घटना से पीड़ित परिवार दहशत में है। परिवार ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई करने और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
#गयापुलिस
#BiharPolice
#गयाजी
#CrimeNews
#madera
#GayaPolice
#gayadastak
#gaya