बालूमाथ: एसपी कुमार गौरव ने बालूमाथ पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
गुरुवार संध्या लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बालूमाथ पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की विधि-व्यवस्था एवं पुलिसिंग से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों, अपराध नियंत्रण, वारंट एवं कुर्की-जब्ती से संबंधित मामलों तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा की जानकारी लिया l