शिवपुरी नगर: बड़ा गांव में दो लोगों ने घर में घुसकर एक युवक पर सब्बल से किया हमला, देहात थाने में शिकायत दर्ज
बड़ागांव में रहने वाले विनोद आदिवासी ने जानकारी देते हुए बताया की बीती रात उसका बेटा गब्बर आदिवासी घर पर था। तभी गांव के ही हीरालाल आदिवासी और रामवीर आदिवासी ने घर में घुसकर बेटे गब्बर पर सब्बल से हमला कर दिया। जब तक वह पहुंचा तो दोनों आरोपी भाग गए। जिसकी शिकायत उन्होंने रविवार की रात देहात थाना पहुंचकर की जहां पुलिस ने घायल का मेडीकल कराकर जांच शुरू कर दी।