शिवपुरी नगर: ककरई में नवविवाहिता ने मायके जाने की जिद पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास, इलाज जारी
ग्राम ककरई के रहने वाले बादाम जाटव ने जानकारी देते हुए बताया की उसके बेटे अतर सिंह जाटव की शादी 2 माह पहले सतनवाड़ा के चांढ गांव की रहने वाली प्रियंका जाटव के साथ हुई थी। जहां रविवार को उसकी बहू मायके जानें की जिद कर रही थीं। तो उन्होने 4-5 दिन बाद फसल काट जाने पर ले जानें की बोला। जिसके कारण प्रियंका ने ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने के प्रयास किया।