मंडला: ग्राम मानेगांव: शिक्षकविहीन प्राथमिक शाला में शिक्षक उपलब्ध कराने ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
Mandla, Mandla | Aug 20, 2026 गुरुवार चार बजे बिछिया विकासखंड के ग्राम मानेगांव स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों ने जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने शाला में अटैच शिक्षक को वापस पदस्थ करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि शासकीय प्राथमिक शाला मानेगांव, जनशिक्षा केंद्र मोचा वर्तमान में स्थायी शिक्षक विहीन है।