अल्बर्ट एक्का (जारी): जमीन विवाद में दो बुजुर्गों की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेजे गए
जारी थाना क्षेत्र के जरडा पंचायत अंतर्गत मंगरुतला गांव में बीते रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो बुजुर्गों की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतकों की पहचान मंगरुतला गांव निवासी भूषण खेरवार (60) और बुधराम खेरवार (70) के रूप में हुई थी।पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे जमीन विवाद के साथ नशे की बात भी सामने आई थी।