राजपुर: दीपावली के अगले दिन, जिले के गांवों में 'ईश्वर पइसे, दलिद्दर भागे' का जयघोष गूंजा, सूप पीटकर भगाई दरिद्रता
Rajpur, Buxar | Nov 9, 2026 दीपावली की रात मां लक्ष्मी के स्वागत के बाद सोमवार की सुबह बक्सर के ग्रामीण इलाकों में सदियों पुरानी लोकपरंपरा देखने को मिली। सूर्योदय से पहले ही गांवों में सूप पीटने की आवाज गूंजने लगी। महिलाएं हाथों में पुराना सूप, टूटी झाड़ू और लोहे के औजार लेकर घर के कोने-कोने में पहुंचीं और ‘ईश्वर पइसे, दलिद्दर भागे’ का जयघोष करते हुए दरिद्रता को घर से विदा किया।