मनोहरथाना: मनोहरथाना में नहर का धोरा खुला रहने से हजारों लीटर पानी बर्बाद, अस्पताल परिसर में भरा पानी
कालीखाड़ सिंचाई परियोजना डैम की नहर का धोरा (नहर का गेट) रातभर खुला रहने से हजारों लीटर कीमती पानी व्यर्थ बह गया। पानी बहकर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के मुख्य द्वार तक पहुंच गया, जिससे पूरी रात रास्ता बंद रहा और मरीजों व परिजनों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।