नाबालिग बेटे को पीटने की शिकायत करने पहुंचे दंपती की पिटाई, जान से मारने की धमकी
वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र के मरुई (इटही) गांव में नाबालिग बेटे की पिटाई के मामले में पूछताछ करने पहुंचे दंपती के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता सावित्री देवी पत्नी विनोद कुमार ने अभिषेक पटेल पुत्र बनारसी पटेल और अन्य के खिलाफ शिकायत की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, सावित्री देवी के नाबालिग बेटे के साथ मारपीट की गई थी। काम से घर लौटने के बाद इसकी जानकारी होने पर उनके पति विनोद कुमार आरोपी अभिषेक पटेल के घर पूछताछ करने पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान अभिषेक ने उन्हें वहां से चले जाने को कहा और विरोध करने पर मारने की धमकी दी।
पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान अभिषेक ने पास में पड़ा चैला उठा लिया और उनके पति को विकास ने पकड़ लिया, जिसके बाद मारपीट की गई। बीच-बचाव के दौरान सावित्री देवी को भी कई बार चैला से मारा गया, जिससे वह लहूलुहान हो गईं और उन्हें अंदरूनी चोटें आईं। आरोप है कि शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। वही राजातालाब पुलिस ने शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी हुई है