करखियांव एग्रो पार्क की फैक्ट्री में चना दाल चोरी का आरोप, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियांव एग्रो पार्क स्थित मेसर्स आराध्या फूड्स प्रोसेसिंग फैक्ट्री से चना दाल चोरी का मामला सामने आया है। फैक्ट्री प्रबंधन का आरोप है कि नमकीन बनाने में इस्तेमाल होने वाली कच्ची चना दाल की चोरी कई महीनों से की जा रही थी। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद प्रबंधन ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
फैक्ट्री मालिक रवि गुप्ता के अनुसार, प्रतापगढ़ निवासी लवकुश मिश्रा लंबे समय से फैक्ट्री में स्टाफ के रूप में कार्यरत था। आरोप है कि उसे 8 से 22 सितंबर 2026 के बीच चना दाल चोरी करते हुए पकड़ा गया।
प्रबंधन ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद करखियांव चौकी में शिकायत दर्ज कराई। इसके साथ ही मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।
करखियांव चौकी प्रभारी पवन यादव ने बताया कि इस संबंध में शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायतकर्ता की ओर से एक संदिग्ध की तस्वीर भी उपलब्ध कराई गई है, जिसकी जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
#letestअपडेट #LetestUpdate #VaranasiUpdate #UPNews 👇👇