वरुणा नदी में डूबे किशोर का तीसरे दिन मिला शव, परिवार में मचा कोहराम
वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के बलुआ गांव के सामने वरुणा नदी में स्नान करते समय डूबे 15 वर्षीय शिवम कुमार का शव सोमवार को तीसरे दिन नेवादा रसूलपुर गांव के पास नदी में मिला । एनडीआरएफ, गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से लगातार तलाश की जा रही थी। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
जानकारी के अनुसार, बलुआ गांव निवासी लौटन राम उर्फ बुद्धू के दोनों पुत्र शनिवार सुबह परिवार के साथ पितृ विसर्जन के लिए रामघाट पहुंचे थे। पितृ विसर्जन के बाद दोनों भाई नदी में स्नान करने लगे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। साथ में स्नान कर रहे अंकित ने 12 वर्षीय छोटे भाई डीएम को बचा लिया, जबकि शिवम लापता हो गया।
सूचना पर पहुंची बड़ागांव पुलिस और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की थी। और थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने एनडीआरएफ को सूचना दी थी । दो दिनों तक तलाश के बाद भी सफलता नहीं मिली। सोमवार को नेवादा रसूलपुर के पास शिवम का शव मिला।
ग्रामीणों के मुताबिक, शिवम ननिहाल में रहता था और मां बेबी देवी की तबीयत खराब होने पर कुछ दिन पहले घर आया था। बेटे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
#letestअपडेट #LetestUpdate #VaranasiUpdate #LETESTNEWS 👇👇