जंसा पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
सेवापुरी। जंसा थाना पुलिस ने रामेश्वर गांव में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे और निशानदेही पर समर्सिबल मोटर, एलपीजी गैस सिलेंडर, दो टूटे आरी ब्लेड और एक मैकेनिक पाना बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पूर्व रामेश्वर गांव स्थित एक बगीचे के मकान से समर्सिबल पंप, किरायेदार का गैस सिलेंडर और गैस चूल्हा चोरी हो गया था। इस मामले में राजेश कुमार सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
थानाध्यक्ष सत्यजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी। ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर रविवार की देर रात करीब 11.30 बजे रामेश्वर लॉन के पीछे वरुणा नदी किनारे जंगल-झाड़ियों से सूरज यादव निवासी जगापट्टी, सत्यम तिवारी निवासी भुईली और अमन यादव निवासी थरी, थाना फूलपुर, हाल पता जगापट्टी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। उन्होंने गैस चूल्हा एक राहगीर को बेच दिया था, जबकि अन्य सामान बेचने जा रहे थे। बरामद सामान की वादी से पहचान कराई गई। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
मेरी खबर में स्थान स्पष्ट करें
पुलिस दावे वाली भाषा मजबूत करें
खबर को संक्षिप्त और तीखा बनाऊँ