राजातालाब पुलिस ने जुआ खेलते नौ लोगों को किया गिरफ्तार, ₹8,450 नकद बरामद
वाराणसी। राजातालाब पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कुल ₹8,450 नकद, 52 ताश के पत्ते और पांच एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, बुधवार को जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने दोपहर करीब 12 बजे ग्राम गौरा के सीवान में हीरा के भट्ठे के पास छापेमारी की। इस दौरान आम के पेड़ के नीचे नौ लोग कथित तौर पर जुआ खेलते हुए पकड़े गए।
पुलिस ने जुआ खेलने के स्थान से ₹4,150 नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी के दौरान ₹4,300 नकद और पांच एंड्रॉयड मोबाइल फोन मिले। इस तरह पुलिस ने कुल ₹8,450 नकद जब्त किया।
गिरफ्तार आरोपियों में ढोलापुर, करनाड़ाडी, नरोत्तमपुर, गौरा, काशीपुर और मिल्कीचक के निवासी शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुनील कुमार और राजेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में टीम शामिल रही। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
#letestअपडेट #LetestUpdate #LETESTNEWS #VaranasiUpdate 👇👇