#बलिया में खाकी भी हुई गमगीन! रेलवे ट्रैक पर मिली युवा दरोगा संदीप कुमार की क्षत विक्षत लाश, #मौत की खबर से #पुलिस महकमे में मचा कोहराम। पुलिस लाइन में #एसपी डॉ. ईरज राजा ने दी शोक सलामी, नम आंखों से पुष्पचक्र अर्पित कर दी अंतिम विदाई और खुद कंधा देकर किया सम्मानपूर्वक विदा। जिस वर्दी को पहनकर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाते थे संदीप, आज उसी वर्दी के सम्मान में पूरा पुलिस महकमा उन्हें अंतिम सलामी देने के लिए खड़ा था। महज 28 साल की उम्र में जिंदगी का यूं थम जाना हर किसी को झकझोर गया। आत्महत्या की सूचना के बीच मौत की असली वजह अब भी स्पष्ट नहीं है।
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#BalliaPolice #PoliceTribute #UttarPradeshNews