#बलिया के बेल्थरारोड में बाइक चोरों के नेटवर्क पर #पुलिस का बड़ा प्रहार! तिलक समारोह से चोरी हुई बाइक की तलाश में जुटी उभांव पुलिस, SOG और सर्विलांस टीम ने दो आरोपियों को दबोचकर चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद कीं। पुलिस की गिरफ्त में आए संतोष चौहान और शैलेश गोंड़ के कब्जे से दो ऐसी बाइक भी मिलीं, जिनकी पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट तक बदल दी गई थी। चौंकाने वाली बात यह है कि बरामद बाइकों में दो के चोरी होने के मामले पहले से ही उभांव थाने में दर्ज थे।
मधुबन ढाला रेलवे क्रॉसिंग के पास चेकिंग के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने डंबल बाबा की परती के पास घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया। तलाशी में एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।
चार बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार और तमंचा भी मिला… आखिर कितनी वारदातों को अंजाम दे चुके थे बाइक चोर?
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#BalliaPolice #BikeTheft #UttarPradeshPolice