बलिया में छठ पूजा की तैयारियों के बीच फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर घाट पर बड़ा हादसा हो गया। छठ घाट पर बेदी बनाने और गंगाजल लेने पहुंचे दो युवक गंगा नदी में डूब गए। दोनों युवकों के नदी में डूबने की खबर मिलते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद स्थानीय गोताखोर और नाविक तत्काल दोनों युवकों की तलाश में जुट गए। घाट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल दोनों युवकों की तलाश जारी है। घटना से इलाके में चिंता का माहौल है। #Ballia #BalliaNews #MaldipurGhat #ChhathPuja #GangaRiver #BreakingNews #BalliaKhabar #Fefna #UPNews #बलिया #माल्देपुरघाट #छठपूजा #गंगानदी
Belthara Road, Ballia | Nov 15, 2026