टीकमगढ़: टीकमगढ़ में पुलवामा हमले की 6वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि, गांधी चौराहे पर मोमबत्तियां जलाई गईं
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की छठी बरसी पर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। टीकमगढ़ शहर के गांधी चौराहे पर आयोजित कैंडल मार्च में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा के सामने मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को याद किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलवामा के शहीद अमर रहे के नारे लगाए।