टीकमगढ़: मातृ धाम में महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारी शुरू, कलेक्टर और एसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
संत रवि शंकर महाराज की जन्मस्थली मातृ धाम में महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। शुक्रवार को कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय और पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को महोत्सव की सुव्यवस्थित तैयारी और सुरक्षा प्रबंधों के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।