टीकमगढ़: अचर्रा गांव निवासी एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप
टीकमगढ़ जिले के अचर्रा गांव के रहने वाले किसान नरेंद्र यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शुक्रवार को टीकमगढ़ जिला अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन का आरोप है कि नरेंद्र की हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि मृतक के शव पर करंट का तार डला हुआ था इससे यह प्रतीत होता है कि व्यक्ति की मौत करंट लगने से हुई है।