टीकमगढ़: घुवारा बस स्टैंड के पास अनियंत्रित होकर पलटी एक टैक्सी, 3 लोग हुए घायल
घुवारा बस स्टैंड के पास शुक्रवार को तीन लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। घायलों के नाम राकेश कारण और मोहन बताए गए हैं। बताया गया कि तीनों लोग टैक्सी में सवार थे और घुवारा से बमनोरा गांव की ओर जा रहे थे, रास्ते में घुवारा बस स्टैंड के पास अचानक टैक्सी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई और तीनों लोग घायल हो गए।