टीकमगढ़: जैन तीर्थ क्षेत्र पपौरा विवाद के मामले में जैन समाज ने कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन
टीकमगढ़ में जैन तीर्थ क्षेत्र पपौरा में विवाद की स्थिति गंभीर होती जा रही है। एक तरफ जहां समाज के एक पक्ष की शिकायत पर जिला न्यायालय ने आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। वहीं दूसरे पक्ष ने ट्रस्ट को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।