टीकमगढ़: राजनगर गांव में व्यक्ति पर हमला, आधा दर्जन लोगों ने की मारपीट, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के राजनगर गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। घायल का नाम कैलाश अहिरवार बताया गया है। परिजन ने बताया कि कैलाश के साथ गांव के लगभग आधा दर्जन लोगों ने किराने की दुकान न खोलने पर मारपीट की है जिससे कैलाश घायल हुआ है। घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।