लालगंज: खरीहट खुर्द गांव के दो घरों में हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से दो लोग झूलसे, प्रा0 स्वा0 केंद्र में चल रहा उपचार
हलिया थाना क्षेत्र के खरीहट खुर्द गांव के दो घरों में हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित होने से एक किशोर तथा एक युवक बृहस्पतिवार की भोर करीब 4:30 बजे चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने एंबुलेंस सेवा से दोनों झूलसे लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए। जहां पर चिकित्सक रीना पटेल द्वारा दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है।