➡️ उप संचालक पशुपालन ने गोरक्षा समिति गोशाला का किया निरीक्षण, गोवंश की टैगिंग एवं टीकाकरण के दिए निर्देश
सागर 15 नवंबर 2026
उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग सागर द्वारा गोरक्षा समिति गोशाला का निरीक्षण किया गया। इस दौरान गोशाला में उपलब्ध निराश्रित गोवंश के स्वास्थ्य एवं उनके प्रबंधन की जानकारी ली गई। साथ ही मौके पर उपस्थित गोवंश का सत्यापन भी किया गया।
निरीक्षण के दौरान गोशाला संचालक को सभी गोवंश की शत-प्रतिशत टैगिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए नियमित टीकाकरण कराने तथा कृत्रिम गर्भाधान कार्य संपादित करने के लिए साथ में उपस्थित डॉ. पाटीदार को निर्देशित किया गया।
इसके अलावा गोशाला में गोवंश के पोषण एवं बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हरे चारे अथवा साइलेज (संरक्षित हरा चारा) की व्यवस्था करने तथा नियमित रूप से पशुओं को खिलाने के निर्देश गोशाला संचालक को दिए गए।
#jansamparkMP #sagar
Sagar, Madhya Pradesh | Nov 15, 2026