➡️ जनजातीय गौरव दिवस पर सागर और जैसीनगर में भव्य आयोजन
➡️ जैसीनगर
जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जैसीनगर में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि खाद्य मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि जनजातीय समाज के महान नायकों को वर्षों तक भुला दिया गया था, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सम्मान और पहचान दिलाई है।
उन्होंने कहा कि आदिकाल से इस धरती पर निवास करने वाले ही आदिवासी हैं। उन्हीं के गौरवशाली इतिहास को घर-घर तक पहुंचाने के लिए 2021 में जनजातीय गौरव दिवस मनाने की घोषणा की गई थी।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष की उम्र में देश के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आज आदिवासी समाज की बेटी राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू देश का संचालन कर रही हैं, यह हम सबके लिए गर्व की बात है।
इस अवसर पर मंत्री श्री राजपूत ने जनजातीय लोक कलाकारों के साथ लोक नृत्य भी किया। छत्तीसगढ़, उड़ीसा, गुजरात, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी
➡️ सागर
सागर के मलैया मैरिज गार्डन में भगवान बिरसा मुंडा जी की 151वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। भव्य रैली निकाली गई और प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया।
मुख्य कार्यक्रम में सागर नगर विधायक श्री शैलेंद्र जैन, श्री श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भगवान बिरसा मुंडा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा है।
#jansamparkMP #sagar